Recent events and Achievements

Global Event: " India’s Next Growth Story: Enterprises Serving the Underserved ".
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में  दिनांक 28/08/2026 को NDLI क्लब द्वारा GlobalEvent: " India’s Next Growth Story: Enterprises Serving the Underserved". कार्यक्रम के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान किया गया । जिसमें यूट्यूब चैनल के माध्यम से सभी छात्र- छात्राओं एंव कर्मचारियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी  के निर्देशन  सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथि व्याख्याता ने अपनी सहभागिता प्रदान कर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता Mr. Raghuraman Chandrasekaran, Co-Chair of the WHEELS Global Foundation Energy Council, थे जिन्होंने India’s Next Growth Story Social life  के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन Ms. Manali Choudhury Sengupta, (Senior OutreachManager National Digital Library of India & NDLI (Club) ने किया
राष्ट्रीय खेल दिवस

29 अगस्त को नवीनशासकीय महाविद्यालय जेवरतला में प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी जी के निर्देशन एवंमार्गदर्शन में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य मेंराष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मेंमहाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता एवं उपस्थितिरही।


Global Event: Build Your Future - Chart Your Career .
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में  दिनांक 31/07/2026 को NDLI क्लब द्वारा  Global Event: " Build Your Future - Chart Your Career ". कार्यक्रम के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान किया गया । जिसमें यूट्यूब चैनल के माध्यम से सभी छात्र- छात्राओं एंव कर्मचारियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी  के निर्देशन  सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथि व्याख्याता ने अपनी सहभागिता प्रदान कर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता Mr. Ashish Kumar Deo, Senior Advisor, Commercial Solutions for GAIN (Global Alliance for Improved Nutrition), थे जिन्होंने Career development future life style के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन  Ms. Manali Choudhury Sengupta, (Senior Outreach Manager National Digital Library of India & NDLI(Club) ने किया यह कार्यक्रम निश्चित ही  आने वाले समय में हमारे  लिए फायदेमंद होगा।

नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में  दिनांक 29/05/2026 को NDLI क्लब द्वारा ग्लोबल इवेंट- “The Hidden Life of Everyday Things”. कार्यक्रम के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान किया गया । जिसमें यूट्यूब चैनल के माध्यम से सभी छात्र- छात्राओं एंव कर्मचारियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी  के निर्देशन  सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथि व्याख्याता ने अपनी सहभागिता प्रदान कर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता Dr. Prasad modak, Managing Director, EnvironmentalManagement Centre Pvt. Ltd. थे जिन्होंने HiddenLife of Everyday, Todays choices shape tomorrows environmental and social impact.के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन  Ms. Manali Choudhury Sengupta, (Senior Outreach Manager National DigitalLibrary of India & NDLI (Club) ने किया यह कार्यक्रम निश्चित ही  आने वाले समय में हमारे  लिए फायदेमंद होगा।

 


Peer Teaching (BOTANY)

 दिनांक 11 मई2026 को नवीन शासकीय महाविद्यालय, जेवरतला के वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागीयशिक्षण गतिविधियों के अंतर्गत पीयर टीचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहगतिविधि विद्यार्थियों में विषयगत दक्षता, प्रस्तुतीकरणकौशल तथा सहपाठी-आधारित अधिगम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित की जातीहै।निर्धारित तिथि को आयोजित सत्र में बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र रोहितभुनेश्वर निषाद ने “CultureMedium” विषयपर शिक्षण-प्रस्तुतीकरण किया। छात्र द्वारा प्रस्तुत विषय-वस्तु को वैज्ञानिकमानकों तथा विभागीय पाठ्यक्रम के अनुसार सुव्यवस्थित रूप से व्याख्यायित किया गया।उन्होंने Culture Medium की परिभाषा, संरचनाके घटक, विभिन्न प्रकार, तैयार करने की प्रक्रिया एवं सूक्ष्मजीवी संवर्धन में इसकीअनिवार्यता को क्रमबद्ध एवं स्पष्ट रूप से समझाया।सत्र के दौरान विद्यार्थियोंद्वारा पूछे गए प्रश्नों,शंकाओं एवं व्यावहारिक पहलुओं पर हुई चर्चा नेगतिविधि को और अधिक प्रभावी एवं सहभागितापूर्ण बनाया। प्रस्तुतिकरण का समग्र स्तरशैक्षणिक एवं तकनीकी दृष्टि से प्रशंसनीय रहा।पूरी गतिविधि का आयोजन एवंपर्यवेक्षण हरीश कुमार, अतिथि व्याख्याता (वनस्पति विज्ञान) कीउपस्थिति में विभागीय निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 


Peer Teaching (BOTANY)

आज दिनांक 11-05-2026 को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला केवनस्पति विज्ञान विभाग में पीयर टीचिंग (Peer Teaching) कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर कीछात्रा षष्ठनंदनी द्वारा अपने ही वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षण प्रस्तुत कियागया। पीयर टीचिंग आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सहयोगात्मकअधिगम, सक्रिय सहभागिता, तथा विषय-वस्तु की गहन समझ विकसित करना था। यह गतिविधि छात्रों मेंसंचार कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता तथा आत्मविश्वास बढ़ानेमें भी अत्यंत सहायक सिद्ध होती है।कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रा षष्ठनंदनी ने वार्षिक वलय (Annual Ring)” विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने टॉपिक से जुड़े सभीमहत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल एवं स्पष्ट रूप में समझाया, जिससे विद्यार्थियों को विषय की बेहतर समझप्राप्त हुई।प्रस्तुतीकरण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों औरशंकाओं का समाधान भी किया गया, जिसकेपरिणामस्वरूप कक्षा का वातावरण संवादात्मक एवं शिक्षण-उन्मुख बना रहा।पूराकार्यक्रम हरीश कुमार (अतिथि व्याख्याता, वनस्पतिविज्ञान) की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 


Peer Teaching (Chemistry)

आज दिनांक 08-05-2026 कोनवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला के रसायन विभाग में पीयर टीचिंग का कार्यक्रमसम्पन्न कराया गया I इस कार्यक्रम बी. एस. सी. चतुर्थ सेमेस्टर कि छात्रा हेमानी केद्वारा बी. एस. सी. चतुर्थ सेमेस्टर में पियर टीचिंग किया  गया  Iइस कार्यक्रम को करने के पीछे का उद्दयेश्य विद्यार्थियों के बीच सहयोग , सक्रिय भागीदारी और गहन समझ को बढ़ाना है  यह छात्रों को संचार कौशल विकसित करने तथाआत्मविश्वास प्राप्त करने में मदद करता है I कार्यक्रम में सर्वप्रथम  बी. एस. सी. चतुर्थ सेमेस्टर कि छात्रा हेमानीके द्वारा   एल्डिहाइड तथा कीटोन  टॉपिक के अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण NAMEREACTION  जैसे एल्डोल सघनन, केनिज़रोअभिक्रिया, पर्किन अभिक्रिया, नोवेनजल अभिक्रिया ,क्लेमेन्सन अभिक्रिया , वुल्फकिशनर  अभिक्रिया  (क्रियाविधि के साथ  ) बी. एस. सी. चतुर्थ सेमेस्टरके छात्रोंको  समझाया गया I इसके पश्चातविद्यार्थियों के द्वारा टॉपिक से सम्बंधित डाउट क्लियर किया गया  I   सम्पूर्ण कार्यक्रम रूही चन्दाने ( रसायन विभाग)कि उपस्थिति में संपन्न हुआ I


Peer Teaching (BOTANY)

दिनांक 07 मई 2026 कोनवीन शासकीय महाविद्यालय,जेवरतला के वनस्पति विज्ञान विभाग मेंनिर्धारित शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत पीयर टीचिंग कार्यक्रम का आयोजन कियागया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में विषय की गहन समझ, संवादक कौशल तथा सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावादेने हेतु समय-समय पर संचालित किया जाता है।उक्त सत्र में बी.एससी. चतुर्थसेमेस्टर के छात्र एवेन्द्र सिंह को “Fungi” विषय पर शिक्षण प्रस्तुत करने हेतु नामित किया गया। छात्र द्वारा यहकक्षा बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई। व्याख्यान के दौरान छात्र ने कवक (Fungi) की सामान्य विशेषताएँ, वर्गीकरण, संरचनात्मकविविधता, पोषण प्रकार, प्रजनन विधियाँ तथा पर्यावरणीय एवं आर्थिक महत्व जैसे प्रमुख बिंदुओंको वैज्ञानिक एवं स्पष्ट तरीके से समझाया। प्रस्तुतीकरण सुव्यवस्थित, क्रमबद्ध तथा विभागीय पाठ्यक्रम के अनुरूप रहा, जिससे विद्यार्थियों को विषय-वस्तु का सुस्पष्टएवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।सत्र के अंत में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गएप्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान धैर्यपूर्वक एवं शैक्षणिक दृष्टि से किया गया, जिससे कक्षा का वातावरण संवादपूर्ण एवंज्ञान-वर्धक बना रहा।यह संपूर्ण शिक्षण-सत्र हरीश कुमार, अतिथि व्याख्याता (वनस्पति विज्ञान) कीउपस्थिति तथा निरीक्षण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


Global Event: "From Longevity to Immortality: What Can Science Realistically Achieve by 2100?".
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में  दिनांक 27/04/2026कोNDLI क्लब द्वारा ग्लोबल इवेंट- " From Longevity to Immortality: What Can ScienceRealistically Achieve by 2100?”. कार्यक्रमकेबारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान किया गया ।जिसमें यूट्यूब चैनल के माध्यम से छात्र- छात्राओं एंव कर्मचारियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालयके प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी  के निर्देशन  व सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंहके मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथि व्याख्याता ने अपनी सहभागिताप्रदान कर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता Prof.(Dr.) Ganapati D. Yadav, President of the Indian Chemical Societyथे जिन्होंने Radicallifespan extension,not immortality/Disease control and organ renewal/digital orhybrid existence(experimental) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन Ms. Manali Choudhury Sengupta, (Senior Outreach Manager National DigitalLibrary of India & NDLI (Club) ने किया। 
पक्षियों के लिए दाना-पानी की उचित व्यवस्था
भीषण गर्मी के मौसम में तापमान में अत्यधिक वृद्धि के कारण जल स्रोत सूख जाते हैं, जिससे बेजुबान पक्षियों के लिए दाना और पानी की भारी किल्लत हो जाती है। नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जीव दया की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की उचित व्यवस्था का अभियान शुरू किया गया है।अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों द्वारा निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:
  • मिट्टी के सकोरों (परिंडों) का वितरण: महाविद्यालय परिसर के पेड़ों पर मिट्टी के सकोरे बांधे गए हैं। मिट्टी के पात्रों का उपयोग इसलिए किया गया है क्योंकि इनमें पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है.
  • दाना वितरण: पक्षियों के लिए उपयुक्त आहार जैसे बाजरा, चावल और अनाज के दाने मिट्टी के सकोरों में रखे गए हैं.
  • छायादार स्थानों का चयन: सकोरों को पेड़ों की घनी छांव में लगाया गया है ताकि पक्षियों को धूप से राहत मिल सके और वे सुरक्षित महसूस करें.
  • स्वच्छता का ध्यान: छात्रों की टोलियां नियमित रूप से इन सकोरों की सफाई करती हैं और ताज़ा पानी भरती हैं ताकि पानी में कीड़े न पनपें.
NDLI Global Event: " AI for Humanity”

नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में  दिनांक 27/03/2026 को NDLI क्लब द्वारा ग्लोबल इवेंट- " AI for Humanity”. कार्यक्रम के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान किया गया । जिसमें यूट्यूब चैनल के माध्यम से छात्र- छात्राओं एंव कर्मचारियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी  के निर्देशन  व सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथि व्याख्याता ने अपनी सहभागिता प्रदान कर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता Dr. Uma Ganesh, Board Member, WHEELS Global Foundation थे जिन्होंने AI transforming futures and smart technology के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन  Ms. Manali Choudhury Sengupta, (Senior Outreach Manager National Digital Library of India & NDLI (Club) ने किया। यह कार्यक्रम निश्चित ही  आनेवाले समय में हमारे  लिए फायदेमंद होगा।


विश्व जल दिवस

आज  दिनांक 23 मार्च 2026  दिन सोमवार को महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञानविभाग द्वारा विश्वजल दिवसकाआयोजन किया गया।(यह दिवस प्रतिवर्ष 22-03-2026 को मनाया जाता है, इस दिन रविवार होने पर यह कार्यक्रम आज दिनांक 23-03-2026को मनाया गया।) यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.यासर कुरैशी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्यउद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराना तथा जल औरवनस्पतियों के परस्पर संबंध को समझाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के प्रेरणादायकउद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल पृथ्वी पर जीवन का आधार है औरइसके बिना किसी भी जीव का अस्तित्व संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को जल केमहत्व को समझने तथा इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रेरणा दी। साथही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जनसंख्या और जल के अंधाधुंध उपयोगके कारण जल संकट की समस्या गंभीर होती जा रही है, इसलिए हमें जल के संरक्षण के प्रति सजग रहना आवश्यक है। इस अवसर परसहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह ने अपनेउद्बोधन में जल संरक्षण की व्यावहारिक विधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्षा जलसंचयन, जल का सीमित उपयोग, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा पौधारोपणको बढ़ावा देने जैसे उपायों को अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर जल संरक्षण के छोटे-छोटेप्रयास करे तो भविष्य में जल संकट की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वनस्पति विज्ञान विभागके अतिथि व्याख्याता श्री हरीश कुमारबघेल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया किजल और वनस्पतियों का संबंध अत्यंत घनिष्ठ है। उन्होंने कहा कि पौधों की वृद्धि, प्रकाश संश्लेषण, खनिज लवणों के परिवहन तथा जैविक क्रियाओं के संचालन में जल कीमहत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि यदि जल संसाधनोंका संरक्षण नहीं किया गया तो इसका प्रतिकूल प्रभाव वनस्पतियों, कृषि तथा सम्पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र परपड़ेगा। अतः जल संरक्षण के साथ-साथ वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावादेना अत्यंत आवश्यक है। इसकेपश्चात कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा जलसंरक्षण से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही सभी विद्यार्थियों को जलबचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई। अंत में कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन केसाथ हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ानेवाला सिद्ध हुआ।


विश्व वृक्षारोपण दिवस

आज दिनांक 20-03-2026 दिन शुक्रवार को महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा 'विश्व वृक्षारोपण दिवस' (World Plantation Day) के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया (यह दिवस प्रतिवर्ष 21-03-2026 को मनाया जाता है, इस दिन शासकीय अवकाश होने पर यह कार्यक्रम आज दिनांक 20-03-2026को मनाया गया।)। आजका यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना को विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों के रोपण के साथ हुई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर नीम, आम, अमरूद तथा अन्य विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रकृति के संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।  इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि आज के समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिवस तक सीमित रखें, बल्कि इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। ये हमें स्वच्छ वायु, छाया, औषधियां तथा भोजन प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है। वनस्पति विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता श्री हरीश कुमारबघेल ने अपने विचार रखते हुए वृक्षों के वैज्ञानिक एवं पारिस्थितिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वृक्ष जैव विविधता के संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस प्रकार यह कार्यक्रम केवल वृक्षारोपण तक सीमित रहा, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश भी  प्रदान  करता हुआ  सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

दिनांक 8 मार्च 2026 कोअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 7 मार्च 2026 कोप्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, अधिकारों तथा समाज और देश के विकास में उनकेमहत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना था


अतिथि व्याख्यान ( वनस्पति विज्ञान विभाग)

आज दिनांक 28/02/2026 दिन शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.यासर कुरैशी के मार्गदर्शन में वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास औरवैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान काआयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार सिंह थे, जो भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोदमें अपनी सेवा दे रहे है। आज के इस व्याख्यान का विषय छत्तीसगढ़में पाए जाने वाले औषधीय पादप एवं उनके उपयोगथा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य मेंउपलब्ध औषधीय पौधों की जानकारी देना तथा उनके औषधीय एवं पारंपरिक महत्व से अवगतकराना था। डा.अमित कुमार सिंह ने अपने व्याख्यान में बताया कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों सेसमृद्ध राज्य है, जहाँअनेक प्रकार के औषधीय पादप पाए जाते हैं। इन पौधों का उपयोग प्राचीन काल से हीआयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में विभिन्न रोगों के उपचार के लिए किया जाता रहा है।उन्होंने विशेष रूप से गिलोय, तुलसी, नीम, अश्वगंधा, हर्रा, बहेरा और आंवला जैसे महत्वपूर्ण औषधीय पौधों काउल्लेख किया तथा उनके औषधीय गुणों और उपयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि औषधीय पौधे न केवलस्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्किइनके संरक्षण और संवर्धन से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलती है।साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को इन पौधों के महत्व को समझते हुए इनके संरक्षण केप्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डाॅ. अमित कुमार सिंह ने सरल एवं स्पष्टरूप में उत्तर दिया। इस व्याख्यान से विद्यार्थियों को औषधीय पादपों के महत्व तथाउनके व्यावहारिक उपयोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। अंततः महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. अमितकुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उनके ज्ञानवर्धक व्याख्यान के लिएधन्यवाद दिया गया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवंप्रेरणादायक सिद्ध हुआ।


गेस्ट लेक्चरर कार्यक्रम(भूगोल विभाग)

नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला बालोद छत्तीसगढ़ में शुक्रवार दिनांक 28/02/2026 संस्था प्रमुख डॉं यासर कुरैशी के मार्गदर्शन तथा सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गेस्ट लेक्चरर कार्यक्रम का आयोजन IQAC के तत्वाधान में भूगोल विभाग के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय दिग्विजय स्वाशासी स्नातकोतर महाविद्यालय राजनांदगांव भूगोल विभाग से सहायक प्राध्यापक श्री एन‌.के साकरे रहे।व्याख्यान का प्रमुख विषय एल- नीनो  ला- नीना का मानसून पर प्रभाव ।इस कार्यक्रम में सहारे जी ने एल-नीनो ला नीनो जैसे जटिल विषय को सरल शब्दों एवं सहज ढंग से बताया गया।

 

सहकर्मी शिक्षण कार्यक्रम
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला बालोद छत्तीसगढ़ में 27/02/2026 को  सहकर्मी शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसमें बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्रा कु.अमिषा देवागान के द्वारा सतत् विकास की अवधारणा विषय पर बी.ए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर छात्र-छात्राओं के समक्ष व्याख्यान प्रस्तुत किया गयाइस अवसर पर छात्रा के अपने व्याख्यान को प्रस्तुत करने हेतु व्याख्यान विधि का प्रयोग कियाउन्होंने अपने व्याख्यान की विषय को सरल व सूबोध बनाए रखने हेतु प्रश्नोत्तर ढंग से तथ्यों को प्रस्तुत किया गया।
मानचित्र भरने की प्रतियोगिता

नवीन शासकीयमहाविद्यालय जेवरतला बालोद में छात्र-छात्राओं में भौगौलिक ज्ञान, सटीकताऔर कौशल का परीक्षण करने हेतु! मानचित्र भरने की प्रतियोगिता का आयोजन 11/02/26 को किया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में प्रतिस्पर्धा मेंनिम्नलिखित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया में रहीबी.ए-३वर्ष खुशबू दृतीय स्थान पर रेखचंद तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया तेजस्वीसाहू।


Global Event: "Water-Resource Management for Generational Sustainability”.

नवीन शासकीय महाविद्यालयजेवरतला में  दिनांक 06/02/2026 को NDLI क्लब द्वारा ग्लोबल इवेंट- "Water-ResourceManagement for Generational Sustainability”. कार्यक्रम के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान किया गया जिसमें यूट्यूब चैनल के माध्यम सेसभी छात्र- छात्राओं एंव कर्मचारियों नेभाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी  के निर्देशन  व सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। कार्यक्रममें सभी अतिथि व्याख्याता ने अपनी सहभागिता प्रदान कर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट किया।कार्यक्रमकी मुख्य वक्ता Mr. RatanAgarwal, President of WHEELS GlobalFoundation थे जिन्होंने Water- Resource Management के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदानकिया। कार्यक्रम का संचालन  Ms. Manali Choudhury Sengupta, (Senior Outreach Manager National Digital Library of India& NDLI (Club) ने किया। अंत में सहायक प्राध्यापकश्री नरहरि सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित ही  आने वाले समय में हमारे  लिए फायदेमंद होगा।


विश्व आर्द्रभूमि दिवस

आज दिनांक 02/02/2026दिन सोमवार को महाविद्यालय में विश्वआर्द्रभूमि दिवस का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा  प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन मेंकिया गया। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आर्द्रभूमियों केसंरक्षण एवं पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम केप्रारंभ में सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन मेंकहा कि आर्द्रभूमियाँ पृथ्वी के सबसे उत्पादक पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक हैं, जो न केवल जैव विविधता का भंडार हैं, बल्कि भूजल संरक्षण, जलवायु संतुलन और प्रदूषण नियंत्रण में भीमहत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षणमें सक्रिय योगदान देने तथा स्थानीय आर्द्रभूमियों की सुरक्षा हेतु जन-जागरूकताफैलाने का आह्वान किया।वनस्पति विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता श्री हरीश बघेलने अपने संबोधन में आर्द्रभूमियों की पारिस्थितिक भूमिका तथा उनके संरक्षण कीअनिवार्यता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि आर्द्रभूमियों का संरक्षण केवलसरकारी या सामाजिक उत्तरदायित्व नहीं, बल्किप्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा उन्होंने बताया कि अत्यधिक भूमि दोहन, अवैज्ञानिक विकास कार्य, गंदे पानी का प्रवाह और जलवायु परिवर्तनआर्द्रभूमियों के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरे हैं।उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे पौधारोपण, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे छोटे कदमों सेबड़े बदलाव लाने में सहभागी बनें। विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने केलिए स्थानीय आर्द्रभूमियों के मैदानी अध्ययन (Field Study) को अपनाने की सलाह दी। आज के कार्यक्रम ने छात्रों में पर्यावरणीयसंवेदनशीलता का विकास किया तथा उन्हें आर्द्रभूमियों की महत्ता समझाने मेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बेहद उत्साहके साथ भाग लिया।विद्यार्थियों ने आर्द्रभूमि संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुतकिए।विश्व आर्द्रभूमि दिवस का यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।

 


भूगोल दिवस
भारत में 14 जनवरी को भूगोल दिवस मनाया जाता है जो भूगोल के महर्षि प्रोफेसर सी डी देशपांडे की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है प्रोफेसर देशपांडे सच्चे पद प्रदर्शन थे जिनके कार्यो ने हमारे देश में आधुनिक भौगोलिक अध्ययन की नींव रखें इसी बातों को ध्यान में रखते हुए नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला बालोद में संस्था प्रमुख डॉं  यासर कुरैशी के मार्गदर्शन तथा सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भूगोल दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया !
सहपाठी शिक्षण कार्यक्रम
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में आज दिनांक 24/12 /25 दिन बुधवार को हिंदी विभाग द्वारा सहपाठी शिक्षण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग से श्री सुमित सर के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को पाठ्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शीर्षकों को लेकर पढ़ाया गया जिसमें बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने नेतृत्व क्षमता शिक्षा की गहराई शिक्षण के महत्व को अनुभव किया।
राष्ट्रीय युवा दिवस
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला बालोद  में आज दिन 12/1/2026 दिन सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग से श्रीमती पुष्पलता जैन के द्वारा करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं का होना अत्यंत जरूरी है बताया  हिंदी विभाग से श्री  सुमित कुजूर ने स्वामी विवेकानंद जी शिकागो सम्मेलन पर उसकी महत्वपूर्ण योगदान को विस्तार करते हुए युवाओं की राष्ट्रीय निर्माण में आवश्यकता को उजागर किया। राजनीति विभाग से श्री मृगेन्द्र राणा सर ने युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए स्वामी विवेकानंद की नेतृत्व क्षमता को बल देते हुए छात्र छात्राओं को भविष्य में राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की बात की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा  स्वामी विवेकानंद की जीवनी उसके महत्वपूर्ण योगदान पर भाषण दिया गया। कार्यक्रम में सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
अतिथि व्याख्यान वनस्पति विज्ञान विभाग
आज दिनांक 12/01/2026 को  नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में प्राचार्य डॉ यासर कुरैशी के निर्देशन में तथा सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह के मार्गदर्शन में वनस्पति विज्ञान विभाग, द्वारा  अतिथि व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  श्री किशोर कुमार टंडन (सहायक प्राध्यापक)शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा छ.ग., मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।श्री टंडन जी ने टिश्यू कल्चर की तकनीक, इसके सिद्धांत, महत्त्व, उपयोगिता तथा पौधों के संरक्षण एवं उन्नत किस्मों के विकास में इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता श्री हरीश कुमार बघेल के द्वारा किया गया। विभाग द्वारा इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों को आगे भी निरंतर आयोजित किए जाने की योजना व्यक्त की गई।यह अतिथि व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।
वीर बाल दिवस

आजनवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला बालोद में दिनांक 26.12.2025को वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था प्रमुख डॉ यासर कुरैशीसर  के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि ठाकुरसर(सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र) के नेतृत्व में आयोजित हुआ ।इस कार्यक्रम कोकामता प्रसाद बंजारे (अतिथि व्याख्याता भूगोल),अभिनय मेश्राम (अतिथि व्याख्याताइतिहास) द्वारा  संबोधित किया गया जिसमेंमहाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक गण उपस्थित रहे ।

                   इस कार्यक्रम का उद्देश्यगुरु गोविंद सिंह,सिख धर्म के दसवें गुरु तथा उनके चारों पुत्रों को श्रद्धांजलि देने हेतु इसकार्यक्रम का आयोजन किया गया।


राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
महाविद्यालय में दिनांक 24 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में उपभोक्ता अधिकारोंकर्तव्यों एवं जागरूकता के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संबंधित विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियमउपभोक्ता अधिकार एवं कर्तव्यउपभोक्ता जागरूकताभ्रामक विज्ञापनों से बचाव तथा डिजिटल युग में उपभोक्ता की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा विषयवस्तुभाषाप्रस्तुति शैली एवं समय-प्रबंधन के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के अंत में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस आयोजन से विद्यार्थियों में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा आत्मविश्वास और वक्तृत्व क्षमता का विकास हुआ। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय किसान दिवस
आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को नवीन शासकीय महाविद्यालयजेवरतला में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के कुशल निर्देशन में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के योगदान का सम्मान करना तथा विद्यार्थियों में कृषि एवं ग्रामीण विकास के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर श्री हरीश कुमारअतिथि व्याख्याता (वनस्पति विज्ञान)ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान देश की कृषि व्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने वैज्ञानिक खेतीउन्नत बीजों के उपयोगमृदा संरक्षण तथा जल प्रबंधन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। साथ ही यह भी बताया कि वनस्पति विज्ञान का ज्ञान व्यवहार में लाकर कृषि को अधिक टिकाऊवैज्ञानिक एवं लाभकारी बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई तथा किसानों की समस्याओंजलवायु परिवर्तन के प्रभाव और सरकार की कृषि योजनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में यह संदेश दिया गया कि किसान न केवल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैंबल्कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।सभी ने किसानों के सम्मानअधिकारों की रक्षा तथा कृषि के सतत और वैज्ञानिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अभिभावक-शिक्षक बैठक

22-12-2025 को 10:30 से 11:30 बजे तकअभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। कक्षा शिक्षकों के माध्यम से छात्रों केआधिकारिक समूहों में अभिभावकों को पहले ही सूचित कर दिया गया था।इस बैठक में  अभिभावक उपस्थित हुए।अभिभावकों, कक्षा शिक्षकों, विषय शिक्षकों के बीच संवादस्थापित किया गया।छात्रों के व्यक्तिगत विषयों में प्रदर्शन, कक्षाओं में छात्रों के अनुशासन और उनकी उपस्थितिप्रतिशत पर चर्चा हुई। सभी विषयों में सीआईए के अंकों के बारे में अभिभावकों केसाथ चर्चा की गई।अभिभावक विभाग के शैक्षणिक संचालन से प्रसन्न थे। वे अपने बच्चेके प्रदर्शन से बेहद संतुष्ट थे

 


राष्ट्रीय गणित दिवस
आज दिनांक 22.12.2025 को महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन में गणित विभाग द्वारा, राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय गणित दिवस प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को मनाया जाता है । यह कार्यक्रम श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है भारत सरकार ने दिसंबर 2011 में औपचारिक रूप से 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया था। यह निर्णय श्रीनिवास रामानुजन के असाधारण गणितीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया था।
महिला स्वच्छता एवं स्वालंबन अभियान पर कार्यक्रम

महाविद्यालय में दिनांक 17/ 12/2025 दिन बुधवार को विद्यार्थियों में स्वास्थ्य केप्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य सेहेल्थ एंड हाइजीन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम काआयोजन महाविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम की प्रस्तावना में आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता द्वारा श्रीमती भूमिका सोरी द्वारा छात्रोंको व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य, पर्याप्त नींद तथा संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों की विस्तृतजानकारी दी । साथ ही स्वच्छता न अपनाने से होने वाली बीमारियों जैसे पी.सी.ओ.डी, गर्भाशय कैंसर यूरीन इन्फेक्शन के बारे में भीजानकारी  एवं उसके अन्य दुष्परिणामों केबारे में बताया । वक्ता ने छात्रों को दैनिक जीवन में साफ-सफाई अपनाने, जंक फूड से दूरी बनाने तथा योग एवं ध्यान कोदिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का भीआयोजन किया गया, जिसमेंविद्यार्थियों ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया


विजय दिवस

आजनवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला बालोद में दिनांक 16/12/2025को विजय दिवस का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम संस्था प्रमुख डॉ यासर कुरेशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि ठाकुरसर (सहायकअध्यापक प्राणी शास्त्र)के नेतृत्व में आयोजित हुआइस कार्यक्रम को अभिनय मेश्राम(अतिथि व्याख्याता इतिहास)द्वारा संबोधित किया गयाजिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक गण उपस्थित रहे यहदिवस सेनाके वीर जवानों के साहस और पराक्रम की पराकाष्ठा का प्रतीक है 1971में आज ही के दिन सेवा के वीर जवानों नैना केवल दुश्मनों के हौसले परास्त करतिरंगे को शान से लहराया,बल्कि मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर ऐतिहासिक बदलाव किया


राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
आज दिनांक 15/12/2025 को महाविद्यालय में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस  का आयोजन वनस्पति विज्ञान तथा रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन में किया गया। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऊर्जा के महत्वउसके संरक्षण तथा नवीनीकृत एवं अनवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों के प्रति जागरूक करना था। आज के कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण वर्तमान समय की अत्यंत आवश्यकता है। ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग से प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन भी बनाए रखा जा सकता है।  अतिथि व्याख्याता वनस्पति विज्ञान श्री हरीश कुमार तथा अतिथि व्याख्याता रसायन शास्त्र विभाग सुश्री रुही चंदाने ने ऊर्जा संरक्षणनवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों (सौरपवनजल आदि) एवं अनवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों (कोयलापेट्रोलियम आदि) के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बी.एस.सी. तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा नाटक के माध्यम से नवीनीकृत एवं अनवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया गया। 
शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस

 आज नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला बालोद मेंदिनांक 10/12/2025को शहीद वीर नारायण सिंह  शहादत दिवस काआयोजन किया गया।यह कार्यक्रम संस्था प्रमुख डॉ यासर कुरेशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि ठाकुरसर (सहायक प्राध्यापकप्राणी शास्त्र)के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को अभिनय मेश्राम  (अतिथि व्याख्याता इतिहास)द्वारा संबोधित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवंप्राध्यापक गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद वीर नारायण सिंह केबलिदान को सभी के सामने बताने का उद्देश्य था ,और कैसे उन्होंने समाज के अंतर्गत सभीलोगों की सहायता के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने प्राण न्योछावर कर दिए।


मानव अधिकार दिवस
आज नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि  सिंह ठाकुर सर के सार्थकता में मानव अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग से श्री सुमित कुजूर के द्वारा किया गया। तत्पश्चात राजनीति विभाग से श्री मृगेंद्र राणा सर मानव अधिकार महत्ता बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों/अधिकारियों एवं छात्र - छात्राओं का ससम्मान आभार व्यक्त किया गया।
WORLD SOIL DAY
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में IQAC के तत्वाधान में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर संस्था प्रमुख डॉक्टर यासर कुरैशी के मार्गदर्शन तथा नर हरि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी  सहायक प्राध्यापक श्री कामता प्रसाद, श्री सुमित कुजुर,श्री अभिनव मेश्राम,श्री मुग्रेद्रा राणा एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं में इस कार्यक्रम में सहभागी रहे विश्व मृदा दिवस 2025 का थीम स्वस्थ मिट्टी स्वस्थ शहर था!इसलिए समस्त कार्यक्रम इसी पर केंद्रित था
POSH Act पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन
महाविद्यालय में दिनांक 08/12/2025 दिन सोमवार को POSH Act (Prevention ofSexual Harassment at Workplace Act, 2013) पर एक दिवसीय जागरूकतासेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कार्यस्थल पर लैंगिकउत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत निवारण की प्रक्रिया तथा सुरक्षित एवंसम्मानजनक कार्य वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस

महाविद्यालय में दिनांक 5 दिसंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस के अवसर परविद्यार्थियों में बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय साक्षरता एवं आर्थिक जागरूकता कोबढ़ावा देने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम काआयोजन संबंधित विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। भाषण प्रतियोगिता मेंविद्यार्थियों ने बैंकिंग का महत्व, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन, भारतीय बैंकिंग प्रणाली की भूमिका तथा आर्थिकविकास में बैंकों के योगदान जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुतकिए। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।निर्णायक मंडल द्वारा विषयवस्तु, प्रस्तुति शैली एवं समय-प्रबंधन के आधार पर प्रतिभागियों कामूल्यांकन किया गया। इस आयोजन से विद्यार्थियों में बैंकिंग से संबंधित ज्ञान मेंवृद्धि हुई तथा आत्मविश्वास और वक्तृत्व कला का विकास हुआ। कार्यक्रम सफलतापूर्वकसंपन्न हुआ।


वार्षिक खेल उत्सव- 2025-26 (अर्जुनोत्सव)
नवीनशासकीय महाविद्यालय जेवरतला में दो दिवसीय (05/12/2025 दिन शुक्रवार व06/12/2025 दिनशनिवार) वार्षिक खेल उत्सव बड़े भव्य रूप में मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष श्री किशोरी लाल साहू थे, श्री विवेक वैष्णव भाजपा खेरथा मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, विशिष्ट अतिथि हेमंत लाल सिंह शासकीय उच्च. मा. शालाजेवरतला रहे । साथ ही श्री शुभम देवांगन, श्री उत्तम साहू, श्रीमति योगेश्वरी साहू, श्री जयपाल साहू जी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ . यासर कुरैशी उपस्थित थे ।  मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्रपे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  श्री किशोरीलाल साहू  ने छात्रों को खेलो की महत्ता बताते हुएपुस्तकीय शिक्षा के साथ साथ खेल को भी महत्व देने की बात कही । उन्होंने ने कहा कि माता पिता की भूमिका बच्चों केसर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण होती है। अतः पलकों को बच्चों को खेल हेतु हमेशाप्रेरित करना चाहिए । 
राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस
आज दिनांक 02/12/2025 को महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता की भावना के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ यासर कुरैशी के निर्देशन में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों तथा महाविद्यालय परिवार को प्रदूषण के स्रोतों, उनके दुष्परिणामों तथा निवारण के उपायों के प्रति जागरूक करना था। सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह नें प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं तथा मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर इसके प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने सभी को यह संदेश दिया कि प्रदूषण रोकथाम केवल सरकारी नीतियों का विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का उत्तरदायित्व है। वनस्पति विज्ञान विभाग अतिथि व्याख्याता  ने छात्रों को वायु, जल, मृदा एवं ध्वनि प्रदूषण के वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने यह भी समझाया कि आधुनिक औद्योगिक गतिविधियों तथा दैनिक जीवन की आदतों से प्रदूषण कैसे बढ़ रहा है और इसे कम करने के लिए कौन-कौन से व्यवहारिक उपाय अपनाए जा सकते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण में पौधों की भूमिका के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली कि वे अपने दैनिक जीवन में ऐसे कार्य करेंगे, जिससे पर्यावरण की शुद्धता एवं संरक्षण को बढ़ावा मिले।इस प्रकार, राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस महाविद्यालय में सफलतापूर्वक एवं सार्थक रूप से मनाया गया।

राष्ट्रीय एड्स दिवस रैली / रंगोली कार्यक्रम
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में आज राष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य एड्स जैसी बीमारी से बचाव और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक करना था।विश्व एड्स दिवस पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Global Event: Story as Method
आज दिनांक  28/11/2025  दिन शुक्रवार को महाविद्यालय में एनडीएलआई क्लब द्वारा आयोजित ग्लोबल इवेंट स्टोरी एस मेथड के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान किया गया एवं इवेंट में पार्टिसिपेट करने की प्रक्रिया को बताया गया  इस ग्लोबल इवेंट में संयोजक सुजाता राय ,मुख्य वक्ता डॉक्टर जनार्दन घोष थे यहइवेंट यूट्यूब चैनल के माध्यम से आयोजित किया गया जिसके लिए एनडीएलआई द्वारा यूट्यूब लिंक सभी यूजर के मेल में भेजा गया था कार्यक्रम में बताया गया कि कहानी कहने  की कला कैसे विकसित हुई एवं कहानी के कैसे कम्युनिकेशन व प्रकाशन करना चाहिए इसकी संपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी सर  के  निर्देशानुसार एवं आईक्यूएसी प्रभारी श्री नरहरि सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया । 
संविधान दिवस

आज नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि  सिंह ठाकुर सर के सार्थकता में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग से श्री सुमित कुजूर के द्वारा किया गया। तत्पश्चात राजनीति विभाग से श्री मृगेंद्र राणा सर संविधान की महत्ता बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों/अधिकारियों एवं छात्र - छात्राओं का ससम्मान आभार व्यक्त किया गया।

NDLI User Awareness Programme
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला  में एनडीएलआई (भारतीय राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी) उपयोगकर्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालय के छात्र छात्राओ एवं स्टाफ उपश्थित हुए । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों और संकाय सदस्यों को एनडीएलआई (भारतीय राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी) के बारे में जागरूक करना और उन्हें डिजिटल संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना था ।
एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम
आज दिनांक 18 11 2025 दिन मंगलवार को महाविद्यालय में रैगिंग के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एंटी रैगिंग कमेटी के द्वारा IQAC के तत्वाधान में महाविद्यालय में कार्यक्रम रखा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए जारी की गई आचार संहिता एंटी रैगिंग के संबंध का विस्तृत वर्णन करते हुए समिति के सदस्य श्री नरहरि ठाकुर सहायक अध्यापक रैगिंग को एक आपराधिक बताते हुए छात्र-छात्रा को दूर रहने की सलाह दी। छात्र-छात्राओं को रैगिंग से अपने आप को बचाने तथा महाविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण व सौहाद्रता का वातावरण बनाने का सुझाव दिया गया।
नशा मुक्ति शपथ
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में आज नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति का शपथ लिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों और उनके परिवारों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ तथा नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। 
भगवान बिरसा मुंडा जयंती
आज नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला बालोद में दिनांक 15/11/2025 को भगवान बिरसा मुंडा जयंती का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम संस्था प्रमुख डॉ यासर कुरेशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि ठाकुर सर( सहायक अध्यापक प्राणी शास्त्र) के नेतृत्व में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम को अभिनय विश्राम (अतिथि व्याख्याता इतिहास) द्वारा संबोधित किया गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक गण उपस्थित रहे यह दिवस उनके जन्म का प्रतीक है और इस दिन को पूरे भारत में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति समुदायों के योगदान और उनकी संस्कृति के सम्मान का दिवस है खासकर 2025 को 150वीं जयंती विशेष रूप से मनाई गई 

पुस्तक प्रदर्शन ( रास्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह )
भारत में, राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह हर साल 14 नवंबर से 20 नवंबर तक मनाया जाता है। यह भारतीय पुस्तकालय संघ (ILA) द्वारा 1968 में शुरू किया गया था और इसका उद्देश्य समाज में पुस्तकालयों और साक्षरता के महत्व को बढ़ावा देना है। यह सप्ताह पुस्तकालयों की सेवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करता है और लोगों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसी परिप्रेक्ष्य में नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में प्राचार्य डॉ यासेर कुरैशी सर के निर्देशानुसार  पुस्तक प्रदर्शन का आयोजन किया गया 
जिसमे महाविद्यालय  के छात्र छात्राओं एवं स्टाफ ने  अवलोकन किया  
युवा महोत्सव

आज दिनांक 14 /11 /2025 दिन शुक्रवार को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतलाजिला बालोद छत्तीसगढ़ में  प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी  के निर्देशनमें एवं संस्था प्रमुख नरहरि सिंह ठाकुर की मार्गदर्शन में  युवा महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमका आयोजन किया गया जिसमें बीए .बीकॉम .एवं बीएस.सी सभी संकाय के छात्र-छात्राओं नेबहुत ही सुंदर सांस्कृतिक  कार्यक्रमप्रस्तुत किये  एवं  सभी अतिथि व्याख्याताओं एवं छात्र-छात्राओं कीसहभागिता से यह युवा महोत्सव  कार्यक्रमसानंद संपन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पुष्प लता जैन के द्वारा कियागया एवं कार्यक्रम के अंतिम चरण में पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम के समापन कीघोषणा की गई


पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता
राष्ट्रगीत  “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला (छ. ग.) में विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता 11/11/2025 को की गईं  पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता – इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और प्रतीकों के माध्यम से देशप्रेमस्वतंत्रता और मातृभूमि के प्रति सम्मान को सुंदर चित्रों में उतारा।पोस्टरों में वंदे मातरम् की पंक्तियों का कलात्मक रूपांतरण आकर्षण का केंद्र रहा।
अंतर्राष्ट्रीय लेखा दिवस
महाविद्यालय में दिनांक 10 नवम्बर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय लेखा दिवस के अवसर परविद्यार्थियों में लेखा विषय के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित करने के उद्देश्यसे पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम काआयोजन वाणिज्य विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता मेंविद्यार्थियों ने लेखांकन के महत्वपारदर्शितावित्तीय अनुशासन एवं आधुनिक लेखा प्रणाली जैसेविषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। वहीं क्विज प्रतियोगिता केमाध्यम से विद्यार्थियों के लेखा संबंधी ज्ञानतर्कशक्ति एवं त्वरित निर्णय क्षमता का परीक्षणकिया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागलिया। कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निर्णायकमंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आयोजन से विद्यार्थियों में लेखा विषयके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ तथा शैक्षणिक वातावरण को प्रोत्साहनमिला। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गायन प्रतियोगिता
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला (छ. ग.) में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना था।इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें गायन प्रतियोगिता प्रमुख थीं ।विद्यार्थियों ने स्वर और भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। वंदे मातरम् की धुन पर गाए गए गीतों ने सभी के मन में देश के प्रति गर्व और निष्ठा की भावना उत्पन्न की।
निबंध लेखन प्रतियोगिता
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला (छ. ग.) में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता 8/11/2025 को की गईं  इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, उसकी रचना की पृष्ठभूमि, और स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों ने यह भी बताया कि वंदे मातरम् आज के समय में भी एकता और देशप्रेम का प्रतीक है।
कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम

आज दिनाँक 04/11/2025 दिन मंगलवार को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला,जिला-बालोद छ.ग.में छात्र-छात्राओं के लिए प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी सर के मार्गदर्शन एवं  श्री नरहरि सिंह ठाकुर सर के सहयोग से कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम कराया गया। इस कार्यक्रम में देवरी बंगला,जिला-बालोद,छ.ग. से आए श्री मुकेश सिन्हा के द्वारा कैरियर से संबंधित जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को लाभान्वित एवं प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राएँ बड़े ही शालीनता से सर के बातों को सुने एवं उत्सुकता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में राणा सर एवं कुजूर सर के द्वारा उक्त वक्तव्य पर छात्र-छात्राओं को समीक्षात्मक दृष्टि प्रदान किया गया।


सरदार वल्लभभाई पटेल जी की १५०वीं जयंती
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला, में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की १५०वीं जयंती को "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्रों एवं प्राध्यापगणों ने शपथ ग्रहण की।
NDLI CLUB - Awareness Programme on ONOS

नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में NDLICLUB द्वारा दिनांक 30/10/2025दिन गुरुवार को समय 02:00 बजे से 03:00 बजे तक अवेयरनेस प्रोगाम ऑन ONOS का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम काउद्देश्य सभी छात्राओं एवं स्टाफ को ONOSसे संबंधित जानकारी से अवगत कराना था ONOS वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन के अंतर्गत वैश्विक शैक्षणिक एवंशोध प्रकाशनों की एकल विंडो द्वारा उपयोग की सुविधा प्रदान की गई है । इसके अंतर्गत बहुविषयकसामग्री जैसे विज्ञान प्रौद्योगिकी कृषि कला वाणिज्य मानवीकी और सामाजिक विज्ञानकी पाठ्य सामग्रियां उपलब्ध है । क्लब सेक्रेटरीद्वारा बताया गया कि ओनोस में रजिस्टर्ड होने की पश्चात पुस्तक कैसे एक्सेस करसकते हैं साथ ही ओनोस को एक्टिवेट करने की विधि को समझाया । ओनोस के अंतर्गतस्पिन्ज़र, विल्सन , टेलर एंड फ्रांसिस, नेचर आदि प्रतिष्ठित प्रकाशनों की उच्च शोधपत्रिकाओं का उपयोग कर सकते हैं । यह कार्यक्रममहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यासर कुरैशी सर की निर्देशन में एवं IQAC प्रभारी श्री नरहरि सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इसकार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही वह सभी स्टाफ का सहयोग प्रदानहुआ ।


राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
महाविद्यालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वनस्पति विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता  श्री हरीश कुमार बघेल के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने इस वर्ष की थीम “Ayurveda for People and Planet” का अर्थ बताते हुए आयुर्वेद के सिद्धांतों तथा इसके पर्यावरणीय और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह ने अपने संबोधन में आयुर्वेद के दैनिक जीवन में महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य सुधरता है बल्कि यह प्रकृति के संतुलन को भी बनाए रखता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आयुर्वेद से संबंधित विचार प्रस्तुत किए और आयुर्वेदिक औषधियों एवं औषधीय पौधों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में आयुर्वेदिक पद्धतियों को अपनाकर स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान देंगे।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। यह दिवस विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।
थाली सजावट प्रतियोगिता
दिनांक16/10/2025 दिन गुरुवार को महाविद्यालय में दिवाली महोत्सव बड़ेही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं हेतु थाली सजावटप्रतियोगिता का  आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, सौंदर्यबोध एवं भारतीय परंपरा के प्रति सम्मान कीभावना विकसित करना था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं केछात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी थालियों कोरंगोली, दीयों, फूलों, मिठाइयों एवं पारंपरिक सजावट सामग्री से सुंदरता पूर्वक सजाया।
सहकर्मी शिक्षण कार्यक्रम
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला जिला बालोद छत्तीसगढ़ में प्राचार्य डॉक्टर यासर कुरैशी के निर्देशन में एवं  नरहरि सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सहकर्मी शिक्षण कार्यक्रम  मनाया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा सहकर्मी शिक्षण के अंतर्गत बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया ।
सीड बाॅल प्रशिक्षण
आज दिनांक 15 /10/2025 दिन बुधवार को महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर यासर कुरैशी के निर्देशन में तथा सहायक अध्यापक श्री नरहरि सिंह की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के संवर्धन के उद्देश्य से वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा सीड बाॅल निर्माण का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पारिस्थितिक संतुलन के महत्व को समझने हेतु आयोजित किया गया। विषय शिक्षक  श्री हरीश कुमार बघेल के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया तथा सीड बाल की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किया । प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को सीड बाल तैयार करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया इसमें मिट्टी खाद और बीजों के मिश्रण से गेंद नुमा संरचना तैयार करने का तरीका बताया गया। छात्रों नें उत्साह पूर्वक भाग लिया और स्वयं सीड बनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान का संकल्प लिया।
गाँधी जयंती
आज नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि  सिंह ठाकुर सर के सार्थकता में गाँधी जयंती मनाया गया।
खेल प्रतियोगिता
 सेवा पखवाड़ा  के अंतर्गत मैराथन एवं विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य याशर कुरैशी के  मार्गदर्शन में अ. क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शिल्पा वैष्णव के निर्देशन में  हरी झंडी दिखाकर किया गया।  मैराथन दौड़ में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वस्थ्य जीवन एवं अनुशासन का संदेश दिया। 
मैराथन प्रतियोगिता
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत महाविद्यालय में कल दिनांक 24/09/2025 दिन बुधवार को मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 7:00 बजे किया गया  ।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत रैली
आज दिनांक 24-9-2025 दिन- बुधवार को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य  डाॅ. यासर कुरैशी के निर्देशन में तथा IQAC  प्रभारी श्री नरहरि सिंह की मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।
NDLI क्लब वैश्विक कार्यक्रम
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में NDLI क्लब द्वारा 19 सितंबर 2025 को वैश्विक कार्यक्रम "TheDawn of Quantum age - from Bits to Qubits"आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री अभिजीत राय अपने क्वांटम कंप्यूटिंग की संभावनाओं चुनौतियों और इसके विभिन्न क्षेत्रों स्वास्थ्य साइबर सुरक्षा वित्त एवं AI के प्रभाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री मनाली चौधरी सेन गुप्ता ने की यह कार्यक्रम NDLI क्लब सेंट्रल टीम द्वारा किया गया और छात्रों व स्टाफ को यूट्यूब लिंक व NDLI क्लब पोर्टल के माध्यम से शामिल होने कहा गया । कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ यासर कुरैशी के निर्देशन में एवं श्री नरहरि सिंह IQAC  प्रभारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।
पोस्टर प्रतियोगिता
आज दिनांक 18-9-2025 दिन- बुधवार को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य  डाॅ. यासर कुरैशी के निर्देशन में तथा IQAC  प्रभारी श्री नरहरि सिंह की मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। 
पुस्तक मेला
आज दिनांक 18- 09- 2025 दिन- गुरुवार को महाविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत पुस्तक मेला का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय पुस्तकालय द्वारा भी स्टॉल लगाया गया Iइसमें विभिन्न विषयों की पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया Iकार्यक्रम प्राचार्य डॉक्टर यासर कुरैशी के निर्देशन में तथा IQAC प्रभारी श्री नरहरि सिंह की मार्गदर्शन में संपन्न किया पुस्तक मेला में एसबीपीडी प्रकाशन द्वारा भी भी स्टॉल लगाया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लियाI

 
अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
आज नवीन शासकीय माहाविद्यालय जेवरतला में माहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि  सिंह ठाकुर सर के सार्थकता में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस  मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग से श्री सुमित कुजूर के द्वारा किया गया। तत्पश्चात राजनीति विभाग से श्री मृगेंद्र राणा सर एवं वनस्पति  विभाग से श्री हरीश बघेल सर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस  के पहचान की ताकत पर तथा विकास  पर छात्र -छात्राओं को उद्बोधित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अंग्रेजी विभाग से पुष्पलता जैन मैम के द्वारा  अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की महत्ता बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों/अधिकारियों एवं छात्र - छात्राओं का ससम्मान आभार व्यक्त किया गया।
स्वच्छता शपथ कार्यक्रम
दिनांक 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विविध कार्यक्रम होंगे जिसकी शुरुआत दिनांक 17 सितंबर 2025 को  स्वच्छता शपथ से प्रारंभ हुआ । आज नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में स्वच्छता शपथ लिया गया जिसके अंतर्गत सभी अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए । 
विश्व ओजोन दिवस

आज दिनांक 16/09/2025 को महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन वनस्पति विज्ञान तथा रसायन  विभाग द्वारा  किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन में किया गया।  इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में ओजोन परत के महत्वउसके संरक्षण तथा मानव जीवन एवं पर्यावरण पर उसके प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था । सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के वैज्ञानिक पहलुओं एवं इसके संरक्षण से संबंधित मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की जानकारी दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में ओजोन परत के क्षरण से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण हेतु वैश्विक प्रयासों की सराहना कीवनस्पति विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता श्री हरीश बघेल ने अपने संबोधन में ओजोन परत को बचाने के लिए दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले सरल उपायों पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा  भाषण प्रस्तुत किए गएजिनमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ओजोन परत के संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। इसके पश्चात् रसायन  विभाग द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी कराया गया I कार्यक्रम में रसायन विभाग से रूही चन्दने मैंम तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर ,तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित थे कार्यक्रम में उपस्थित सभी  विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की  इस प्रकार विश्व ओजोन दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।


राष्ट्रीय हिन्दी दिवस
आज नवीन शासकीय माहाविद्यालय जेवरतला में माहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि  सिंह ठाकुर सर के सार्थकता में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया। 
रजत जयंती समारोह
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 11/09/2025 को नवविन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला,बालोद में रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।  राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर नवीन  शासकीय महाविद्यालय जेवरतला, बालोद में दिनांक 11/08/2025 को रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
National Sports Day
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विविध मनोरंजनतमक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
राजीव गांधी जयंती
आज नवीन शासकीय माहाविद्यालय जेवरतला में माहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि  सिंह ठाकुर सर के सार्थकता में राजीव गांधी जयंती मनाया गया।
करियर काउंसलिंग एवं अवेयरनेस कार्यक्रम
दिनांक 12/08/2025 को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में प्राचार्य डॉक्टर यासर कुरैशी के मार्गदर्शन से करियर काउंसलिंग और अवेयरनेस कार्यक्रम श्री मुकेश सिन्हा  द्वारा रखा गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए इस प्रोग्राम के माध्यम से व्यक्तियों को स्वयं को समझने ,उपलब्ध करियर विकल्पों को जानने और अपने भविष्य के लिए सही शैक्षणिक निर्णय लेने में मदद करने के लिए विकसित किया गया एवं जागरूक किया गया  ।
इंडक्शन प्रोग्राम रिपोर्ट
दिनांक 11/08/2025 को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में इंडक्शन प्रोग्राम रखा गया B.Sc,B.A.,B.Com. प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय से समस्त जानकारी से अवगत कराया गया एवं प्रेरणा दिया गया । सभी अतिथि व्याख्याता द्वाराअपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी दिया गया । 
रसायन दिवस

आजदिनांक 02-08-2025 दिन शनिवार  को महाविद्यालय  में रसायन   दिवस   काआयोजन रसायन शास्त्र विभाग के तत्वाधान में किया गया I कार्यक्रम का आयोजन  प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी सर  के निर्देशन मेंमनाया गया Iयह दिवस भारतीय रसायन विज्ञान के जनक आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र रे की जयंती होती है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रसायन विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना हैIकार्यक्रम के प्रारम्भ में रसायन शास्त्र विभाग से अतिथि व्याख्याता रूही चन्दनेद्वारा  विद्यार्थियों को आचार्य प्रफुल्लचन्द्र रे का रसायन विज्ञान में योगदान के बारे में बताया गयाI इस अवसर पर  प्रश्नौत्तरी का कार्य्रक्रम आयोजित किया गया जिसमें बी. एस . सी  प्रथम सेमेस्टर  , तृतीय वर्ष के छात्र छात्रओ ने हिस्सा लियाI  प्रश्नौत्तरी  में बीएससी. तृतीय वर्ष की छात्रओ भूमिका तथाओमीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया I  कार्यक्रम में बीएससी प्रथम सेमेस्टर , बीएससीतृतीय वर्ष के विद्यार्थी तथा रसायन विभाग से रूही चन्दने उपस्थित थी I कार्यक्रममें उपस्थित विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की इस प्रकार यह कार्यक्रमसफलतापूर्वक संपन हुआ I


International Yoga Day
International Yoga Day
पौधों में ग्राफ्टिंग कार्यक्रम

पौधों में ग्राफ्टिंग कार्यक्रम


पक्षी संरक्षण कार्यक्रम

पक्षी संरक्षण कार्यक्रम


हर्बल गुलाल निर्माण क्रिया
                                                          हर्बलगुलाल निर्माण क्रिया